Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बलास्ट: PMO ने मृतकों और घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

ऊना में फैक्ट्री में ब्लास्ट,

प्रजासत्ता|
ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल-बाथू-बाथड़ी के तहत बाथू में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह हुए भीषण ब्लास्ट के बाद आगजनी में 6 लोगों की जिंदा जल कर मौत और 13 लोगों के घायल होने की दु:खद घटना सामने आई है। हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दु:ख जताया है।

पीएमओ की ओर से ट्वीट में कहा गया है। “हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दु:खद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।


इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हादसे के घायलों को 50 हजार रुपये और मृतकों को दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

बता दें कि ऊना जिले की तहसील हरोली के तहत औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 6 कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं, 13 कामगार बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए सियान अस्पताल बाथड़ी भेजा गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के अनुसार फैक्टरी में विस्फोट सुबह करीब 10:15 बजे हुआ।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के अनुसार उद्योग के संबंध में तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाए गए हैं। हरोली पुलिस को घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीसी ऊना राघव शर्मा ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया है। डीसी ऊना राघव शर्मा ने भी माना की यह उद्योग अवैध रूप से जहाँ कार्य कर रहा था। डीसी ऊना ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बचाव कार्यों को पूरा करने की है. उसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जाँच की जाएंगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now