Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में बजट सत्र तक नहीं होगा किसी का भी तबादला, अधिसूचना जारी

Published on: 21 January 2022
Himachal News: हिमाचल सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) कॉडर के 24 अधिकारियों की ट्रांसफर की है। इसे लेकर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने वीरवार को आदेश जारी कर दिए है।

शिमला|
हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक लगाई गई है। सरकार ने बजट सत्र तक सभी विभागों में तबादलों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र के खत्म होने तक तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर सभी विभागों को सूचित कर दिया है। इसके बाद बजट सत्र तक किसी भी कर्मचारी का न तबादला होगा और न ही समायोजन किया जाएगा।
729294bf 5c45 4631 8d28 4b333e3ff353

कार्मिक विभाग के आदेशों के मुताबिक अब विशेष परिस्थिति में ही मेडिकल ग्राउंड पर कर्मचारियों का तबादला व समायोजन किया जाएगा। उसके लिए भी मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के मंत्री से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। इन आदेशों से खासकर उन कर्मचारियों को सबसे ज्यादा झटका लगा है जो लंबे समय से जनजातीय क्षेत्रों से सामान्य क्षेत्रों को आने के लिए तरस रहे हैं। उन्हें अब ट्रांसफर करवाने के लिए दो महीने से अधिक का इंतजार करना पड़ेगा।

बता दें कि सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की शर्त केचलते काफी कर्मचारी तबादलों के लिए घूम रहे हैं। इससे बजट सत्र की तैयारियां भी प्रभावित हो रही है,क्योंकि सरकार 2022-23 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। अपने इस फैंसले से हिमाचल सरकार ने ट्रांसफर के लिए लंबे समय से जुगाड़ बिठा रहे कर्मचारियों को झटका दिया है ।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now