Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में बारिश का कहर लगातार जारी…पहाड़ों से गिरते पत्थर सड़कों पर चल रहे लोगों के लिए बन रहे जानलेवा

Published on: 31 July 2021
हिमाचल में बारिश का कहर लगातार जारी...पहाड़ों से गिरते पत्थर सड़कों पर चल रहे लोगों के लिए बन रहे जानलेवा

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर का लगातार जारी है| बारिश के बाद लगातार भूस्खलन से लम यह है कि हाईवे और प्रदेश के रोड पर चलना खतरे से खाली नहीं है| अब मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है| यहां पर मंडी से आगे पंडोह के पास सात मील में भारी पत्थर सड़क पर गिरे हैं| इससे एक सब्जी की जीप भी चपेट में आई है और चालक घायल है| इस मार्ग को खुलने में करीब दो से तीन घंटे लग सकते हैं| वहीं, हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है|

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 4 मील व 7 मील के पास बार-बार लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे बंद हो रहा है| उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी मौके पर लगातार जुटी हुई है|

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास शनिवार को दो बार पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं| पहले सब्जी की गाड़ी और अब कार और स्कूटी पत्थरों की चपेट में आई है| कार चालक और स्कूटी सवार ने भागकर जान बचाई है| गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है| पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है|

मंडी के सात मील के पास हादसा
इस दौरान मंडी-कटौला से होकर कुल्लू के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं| बता दें कि इस हाईवे पर सफर करना बेहद खतरनाक हो गया है| रोजाना यहां पत्थर गिर रहे हैं और सड़क बंद हो रही है| फोरलेन की कटिंग से लगातार पहाड़ दरक रहे हैं| वहीं, शिमला में रुलदूभट्टा में एक घर की दीवार गिरने से नौ साल की बच्ची घायल हुई है|

कुल्लू जिले में सैंज-लारजी सड़क में कछण नाला में भारी मलबा आने से यातायात अबरुद्ध हुआ है| लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क बहाली के कार्य में जुटी हुई है और जल्द मार्ग बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं|

मौसम विभाग की एडवाइजरी के बाद ही शिमला आए पर्यटक
राजधानी शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पर्यटक मौसम विभाग की जारी एडवाइजरी के बाद ही शिमला घूमने आएं। पुलिस ने इस दौरान लोगों से वाहनों को पहाड़ी के साथ ना लगाने की हिदायत भी दी है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now