Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में बारिस के साथ अब बर्फ़बारी का दौर भी शुरू, हिमपात के बाद मनाली-लेह मार्ग बंद

हिमाचल में मौसम ने कवरट : रोहतांग और मनाली की ऊँची चोटियों पर बर्फबारी

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है बारिस के साथ अब बर्फ़बारी का दौर भी शुरू हो गया है| प्राप्त जानकारी मुताबिक कुल्लू में ताजा बर्फबारी हुई है। जिसके बाद मनाली-लेह मार्ग को बंद कर दिया गया है। बीआरओ 70 आरसीसी से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू के बारालाचा में ताजा हिमपात हुआ है और मनाली-लेह मार्ग को अगले आदेश तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा रोहतांग के साथ अन्य पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।

कुल्लू में रातभर बारिश से जनजीवन ठहर गया है। बागवान चिंतित हैं। तीन दिन से सेब का तुड़ान रुका हुआ है। भूस्खलन के चलते कई मार्ग ठप हो गए हैं। इससे पहले, रविवार को पहाड़ की चोटियों समेत दर्रों में बर्फबारी होने के कारण एचआरटीसी ने देश की सबसे ऊंचाई से गुजरने वाली लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। फिलहाल बस को लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग से दिल्ली के बीच चलाया जाएगा। बीते तीन दिनों से रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला, तंगलंगला समेत सभी दर्रो पर बर्फबारी के दौर जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: अमेरिकी हिरासत में फंसे हिमाचल के रक्षित, शादी का सपना टूटने की कगार पर, परिवार ने PM Modi से लगाई गुहार

हादसों का अंदेशा देखते हुए करीब एक हजार किमी लंबी बस सेवा को निगम ने बंद कर दिया है। हल्की बर्फबारी के बीच इस रूट पर हालांकि निजी वाहनों की आवाजाही जारी है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-लेह रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के साथ ट्रैकरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

आरएम केलांग मंगल मनेपा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दर्रों पर बर्फबारी हो रही है। लिहाजा निगम ने लेह-केलांग-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बस सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। मनेपा ने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए फिलहाल इस बस सेवा को केलांग से ही दिल्ली के बीच चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में मौसफ साफ रहा तो लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा को फिर शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का तेजी से बढ़ता जा रहा आंकड़ा

लाहौल में मौसम से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घाटी में इन दिनों सब्जी निकालने का काम चल रहा है, जो बारिश से प्रभावित हो गया है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि बारिश से मनाली-लेह के बीच सफर आसान नहीं है। उन्होंने सैलानियों, ट्रैकरों व आम लोगों से मौसम को भांपकर ही आवाजाही करने की अपील की है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now