Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल में ब्लैक फंगस से 2 और महिला मरीजों की मौत

ब्रेकिंग! हिमाचल में ब्लैक फंगस से दो मौतें, आईजीएमसी में उपचाराधीन थे मरीज

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस से दो और महिला मरीजों की मौत हुई है| कांगड़ा के टांडा अस्पताल में दो मरीजों ने दम तोड़ा है| इससे पहले, दो मरीज आईजीएमसी शिमला में भी दम तोड़ चुके हैं|
बता दें कि कांगड़ा में ब्लैक फंगस के कुल छह मामले सामने आ चुके हैं| इसमें दो मरीजों की मौत हो गई है| चार का टांडा मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में उपचार चल रहा है|

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है| उन्होंने बताया कि चारों मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है और इस समय उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं| बता दें कि हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल 11 मामले अब तक सामने आए हैं| जिनमें 5 आईजीएमसी शिमला और छह टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में रिपोर्ट हुए थे| इन 11 मरीजों में से 4 की मौत हो गई चुकी है| बाकी मरीज उपचाराधीन हैं| दोनों अस्पतालों में दो-दो मौतें हुई हैं|

इसे भी पढ़ें:  केंद्र सरकार को योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : बिंदल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now