Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में मौसम ने ली करवट, बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट

हिमाचल में मौसम ने ली करवट,

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटों प्रदेश में बारिश, उर कहीं कहीं बर्फ़बारी होने से तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रात से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में अधिकांश स्थानों पर बरसात हो रही है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। राजधानी शिमला में रात भर अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई है। अगामी 22 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति के गोंदगों ला में 6.5, कुकुमसेरी में 5.9 और केलांग में 2 सेंटी सें मीटर बर्फ गिरी है। जोगेंदरगर में 46, शिमला के कोटखाई और कुल्लू के भुंतर में 35-35 और चम्बा में 33 मिलीमी टर वर्षा रिकार्ड हुई है। शिमला शहर में 0.7 डाईमीटर ओलावृष्टि भी हुई।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश में अपार प्रेम मिला है :- आर्लेकर

मौसम में अचानक हुए बदलाव से न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा। यहां का न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 0.3 , कल्पा में 5.4 , मनाली में 6, कुफरी में 6.7, भरमौ र में 7, मशोबरा में 7 8, डलहौजीमें 7.9, रिकांगपिओ में 8.4, शिमला में 8.8, भुंतर में 11.3, धर्मशाला में 11.4, पालमपुर में 11.5, सोलन में 13, चम्बा में 14.2, मंडी में 15.1, कांगड़ा में 15.8, बिलासपुर में 17, हमीरपुर में 17.1 और नाहन में 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  IGMC शिमला में रेजिडेंट डॉक्टर पूरा दिन हड़ताल पर, टांडा में भी बंद रहेंगी दो घंटे सेवाएं

अगले चार दिनों तक मौसम के मिजाज इसी तरह रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने 22 अप्रैल तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। निचले इलाकों में गर्जना के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई है। प्रदेश में अंधड़-बारिश व बर्फबारी से परिवहन व बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार ने प्रवक्ता संघ की माँग पर लगाई मोहर
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now