Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला, मंडी की महिला पॉजिटिव

Published on: 26 December 2021
स्पीति में प्रवेश करने वाले कामगारों को दिखाना होगा RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट : एडीएम लाहौलस्पीति

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मामला सामने आ गया है। मंडी की 45 वर्षीय महिला ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है। यह महिला कनाडा से मंडी पहुंची थी व अभी घर में ही आइसोलेट है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डाक्‍टर देवेंद्र शर्मा का कहना है ऐसी सूचना मिली है। आधिकारिक पुष्टि मुख्य सचिव करेंगे। बताया जा रहा है महिला तीन दिसंबर को कनाडा से वापस आई थी और शिमला में इसी दिन सैंपल लिया गया था।

कोरोना वायरस जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्‍ट रिपोर्ट में महिला संक्रमित पाई गई थी। आरटीपीसीआर रिपोर्ट 12 दिसंबर को पहुंची थी। इसके बाद इसका ओमिक्रोन वैरिएंट का सैंपल लिया गया था। इस महिला घर में ही आइसोलेट थी व 24 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इस बीच अब 26 दिसंबर को महिला की ओमिक्रोन वैरिएंट की रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई  महिला कोविड वैक्‍सीन की दोनों डोज ली हुई हैं। महिला को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की निगरानी में रखा गया है। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के हिमाचल निदेशक हेमराज बेरवा ने इसकी पुष्टि की है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now