Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में फिर बेकाबू होने लगा कोरोना संक्रमण,एक्टिव केस 2500 से ऊपर पहुंचे

कोरोना संक्रमण

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। चंद दिनों में ही कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई गिरावट के बाद अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू होने लगा है। बता दें कि प्रदेश में अब एक्टिव केस 2500 से ऊपर पहुंच गए हैं। बुधवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 374 नए पाजिटिव केस आए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से कांगड़ा और शिमला में दो लोगों की मौत हुई। इससे मरने वालों की संख्या 3523 हो गई है। चंबा में 105, मंडी में 66, हमीरपुर में 35, कुल्लू में 33, शिमला में 27, बिलासपुर में 19,लाहुल स्पीति में 13,किन्नौर में दो, सोलन और ऊना में पांच-पांच नए केस आए हैं। प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 2,08,990 होगा है। बुधवार को 139 संक्रमित स्वस्थ हुए, जिससे एक्टिव केस 2556 हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट गिरकर 97.08 फीसद पहुंच गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सलाह दी है कि महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए नियमों का पालन कड़ाई से करें। टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर शारीरिक दूरी, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाइजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now