Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में सरकारी विभागों में तैनात चालक भत्ते तो लेते हैं पर अधिकतर नहीं पहनते वर्दी

Drivers Uniform

प्रजासत्ता ब्यूरो|शिमला
हिमाचल सरकार ने सरकारी विभागों में वर्ष 2018 में कार्यरत चालकों का वर्दी और धुलाई भत्ता 100 रुपये बढ़ा दिया है। इस भत्ते को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया था राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी। यह लाभ एचआरटीसी के चालकों के अलावा विभिन्न विभागों और सरकारी नियंत्रण के कई संस्थानों में कार्यरत ड्राइवरों को दिया गया। अब तक इन्हें 200 रुपये मासिक के हिसाब से ही यह वर्दी और धुलाई भत्ता दिया जाता रहा है।

इसी श्रेणी के चालकों का सरकार ने विशेष मासिक भत्ता भी 200 रुपये बढ़ा दिया है जो 800 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया था। फिर भी वर्दी पहनने से गुरेज करते हैं चालक यदि वर्दी पहनने में शर्म आती है तो भत्ते लेने में भी आनी चाहिए क्योंकि राजकीय कोष इसका बोझ क्यों उठाये फिर। राजधानी शिमला के सभी विभागों के मुख्यालयों में तैनात चालक बिना वर्दी के नज़र आते हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकारी भी इनको इस दिशा में कोई निर्देश जारी नहीं करते।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now