Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में अध्‍यक्ष और तीन सदस्‍यों का शपथ ग्रहण समारोह टला

Published on: 18 August 2022
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में अध्‍यक्ष और तीन सदस्‍यों का शपथ ग्रहण समारोह टला

प्रजासत्ता ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष रचना गुप्ता और तीनों सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दिया गया है। बुधवार को प्रदेश सरकार ने राज्‍य सरकार ने लोक सेवा आयोग में अध्‍यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कर दी थी। इसमें डा. रचना गुप्‍ता को लोक सेवा आयोग का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह आयोग में ही सदस्य के पद पर कार्यरत थी।

गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार को रचना गुप्ता को राज्य लोकसेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। निदेशक विजिलेंस आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, धर्मशाला से कर्नल राजेश शर्मा और चौपाल से डॉ. ओपी शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया गया। पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह 8:30 बजे राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की ओर से अध्यक्ष और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जानी थी। लेकिन एन मौके पर समारोह को टाल दिया गया है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि किसी व्‍यक्ति ने प्रदेश के मुख्‍य न्‍यायाधीश और राज्‍यपाल को मेल की थी। हालांकि यह कहना कठिन है कि उसी मेल के कारण समारोह टला है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now