Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2021 से :- गोविंद सिंह ठाकुर

exam

प्रजासत्ता|
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2021 से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से उपजी स्थितियों के बीच प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों की घोषणा तथा पिछले दिनों सरकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। स्कूलों में भीड़ जमा ना हो, इसके लिए नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2021 से स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2021 से आफलाइन आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की डेटशीट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से 30 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्र इस वर्ष स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किए जाएंगे लेकिन परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही होंगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now