Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्‍टर पैमाने पर चार मापी गई तीव्रता

भूकंप के झटके

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला शिमला सहित किन्‍नौर, साेलन सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। National Center for Seismology ने भूकंप आने की पुष्टि की है।

sfs
जानकारी अनुसार भूकंप बुधवार सुबह 09:58 बजे आया और इसका केंद्र शिमला में जमीन से सात किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4 मापी गई है। भूकंप के झटके काफी तेज थे व लोगों ने इन्‍हें महसूस किया।

भूकंप के झटके महसूस कर लोग घर से बाहर निकल गए. हालांकि, किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि भूकंप को लेकर हिमाचल का चंबा, मंडी और शिमला सबसे संवेदनशील माने जाते हैं। ये जोन चार और पांच में शामिल हैं. जबकि चंबा जिले में हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में शराब ठेकों के आवंटन से 2,800 करोड़ राजस्व आने का अनुमान

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now