Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड “हारमनी ऑफ द पाइन्स” कलर्स TV के “हुनरबाज टैलेंट शो’ के फाइनल में पहुंचा

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा "हारमनी ऑफ द पाइन" के हुनर को वोट कर, करें प्रोत्साहित

शिमला|
हिमाचल पुलिस का ऑरर्केस्ट्रा देश का पहला ऐसा बैंड बन गया है जो देशभर में खाकी का मान बढ़ा रहा है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस का बैंड “हारमनी ऑफ द पाइन्स” कलर्स TV के “हुनरबाज टैलेंट शो’ के फाइनल में पहुंच गया है। रविवार देर शाम प्रसारित सेमी फाइनल में भी पुलिस बैंड ने धमाकेदार प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। टॉप-5 में शामिल होने के बाद अब हिमाचल पुलिस बैंड जीत से बस एक कदम दूर रह गया है।

विशेष अतिथि एवं बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने सेमीफाइनल में पुलिस बैंड की प्रस्तुति को खूब सराहा। अभिनेत्री यामी गौतम और निम्रत कौर पुलिस बैंड के साथ स्टेज पर ठुमका लगाने से अपने आपको नहीं रोक पाईं। हर एक राउंड में पुलिस बैंड ने टैलेंट दिखाया, जिसे देखकर मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्‌टी, फराह खान, हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती, जैसी बड़ी हस्तियां भी बैंड के फैन बन गए है।

मेगा ऑडिशन से लेकर सेमीफाइनल तक हर राउंड में हिमाचल पुलिस बैंड के जवानों ने शानदार प्रस्तुति दी। ज्यादातर राउंड में पुलिस बैंड को जज ने स्टैंडिंग ‌ओवेशन देकर प्रतिभागियों का मान बढ़ाया है। अब सबकी नजरें फाइनल पर टिक गई हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now