Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसी माह के अंत तक फिर से परीक्षा करवाई जाएगी। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक करने वाले आरोपी हरियाणा और दिल्ली से हैं। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो, इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि ऐसी संभावनाएं लग रही हैं कि लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी में एयरपोर्ट भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पहुंची पुलिस

सीएम ने कहा कि जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इसका नेतृत्व डीआईजी मधूसूदन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये एसआईटी कांस्टेबल भर्ती की पूरी जांच करेगी

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now