Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “हारमनी ऑफ द पाइन” के हुनर को वोट कर, करें प्रोत्साहित

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा "हारमनी ऑफ द पाइन" के हुनर को वोट कर, करें प्रोत्साहित

प्रजासत्ता|
आपने पुलिस को मुजरिमों को पकड़ते, चालान काटते, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लोगों को समझाते और नहीं समझने वालों को डराते तो देखा होगा। लेकिन हिमाचल पुलिस के बैंड ‘ हारमनी ऑफ द पाइन’ ने अपनी मेहनत और लगन से पुलिस की छवि को एक नया ही रंग दे दिया है। अमूमन लोगों के मन में पुलिस वालों के प्रति धारणा होती है कि ये कठोर, पत्थर दिल वाले हाेते हैं। लेकिन इनके दिल दिमाग के भीतर भी गीत-संगीत का रस बहता है।

इसी के चलते हिमाचल पुलिस के आर्केस्ट्रा बैंड ‘हारमनी ऑफ द पाइन’ हुनरबाज साबित हुआ है। इस बैंड ने कलर्स टीवी के हुनरबाज टैलेंट शो में शुरुवात से ही धमाल मचाया है। पुलिस के इन जवानों ने अपने हुनर से छोटी सी शुरुआत को बड़ी सफलता में बदला है। कलर्स टीवी के शो में ” हारमनी ऑफ द पाइन’ ने अपनी परफारमेंस से सबका दिल जीतते हुए, छोटे से प्रदेश के हुनर ने बड़ी छाप छोड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली दौरे पर CM जयराम, मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन,केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी हाईकमान से करेंगे मुलाकात

हालांकि अपनी संगीत प्रस्तुति के अलावा अगर अब यही पुलिस जवान आपसे वोट मांगते नज़र आए तो हैरानी में मत पड़िएगा। दरअसल संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रस्तुति से बहुत ही कम समय में अपनी छाप छोड़ने वाले पुलिस बैंड की कलर्स टीवी के शो हुनरबाज की 19 मार्च की प्रस्तुति के बाद निर्णायक जजों के अलावा ऑडियंस द्वारा वोटिंग प्रक्रिया से शो के प्रतिभागियों को अगले राउंड में भेजा जाएगा। जिसके लिए सभी प्रतिभागी अपने चाहने वालों से वोट करने की अपील कर रहे हैं, ताकि ज्याद से ज्यादा वोट लेकर अगले राउंड में एंट्री मिल सके।

आपको बता दें कि कलर्स टीवी के शो हुनरबाज में अपने चहेते कलाकारों को वोट करने की प्रक्रिया पूर्ण क्या ऑनलाइन है। जिसके लिए आपको कलर्स टीवी के एंड्राइड ऐप वूट को डाउनलोड करना होगा। उसके साथ ईमेल, फेसबुक या ट्विटर आईडी से लिंक करना होगा जिसके बाद आप आसानी से प्रतिभागियों के लिए वोट कर सकेंगे। वोटिंग सिर्फ ऑनलाइन ही होगी।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सरकार का 4 साल पूरा होने पर मंडी में जश्न,कांग्रेस का प्रदेशभर में बेरोजगारी-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

तो अपने पसंदीदा ऑर्केस्ट्रा “हारमनी ऑफ द पाइन” को वोट कर प्रोत्साहित करें ।

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से कलर टीवी का एंड्रॉयड एप्प वूट(voot) इंस्टॉल करना होगा
  • इंस्टॉल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने फेसबुक, ट्विटर या ईमेल अकाउंट से लिंक करना होगा।
  • इसके बाद आपको वोट प्ले और विन ऑप्शन में हुनरबाज शो पर क्लीक करना होगा
  • उसके बाद आप’ हारमनी ऑफ द पाइन’ पर क्लिक कर आसानी से अपना वोट कर सकते हैं।
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now