Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल टूरिज्म के होटलों में रहना-खाना होगा महंगा

हिमाचल टूरिज्म के होटलों में रहना-खाना होगा महंगा

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों देसी-विदेशी सैलानी यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इस बार समर सीजन शुरू होने से पहले ही हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को झटका दे दिया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में ठहरना और खाना महंगा कर दिया गया है। सामान्य कमरों का 300 और डीलक्स कमरों का किराया 400 रुपये तक बढ़ाया गया है। नई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक अनिल तानेजा का कहना है कि निगम के होटलों में रात्रि ठहराव के लिए नई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी। यह दरें यूनिट लेवल पर तय होंगी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: राज्य के ऐतिहासिक उपलब्धि, चमियाना में हुई पहली रोबोटिक सर्जरी

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपमहाप्रबंधक अनिल तानेजा का कहना है कि निगम के होटलों में रात्रि ठहराव के लिए नई दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी। यह दरें यूनिट लेवल पर तय होंगी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में बढ़ती महंगाई का असर अब पर्यटकों पर भी पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटकी HRTC बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now