Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचली बॉक्सर आशीष की टोक्यो में निराशाजनक हार

हिमाचली बॉक्सर आशीष की टोक्यो में निराशाजनक हार

प्रजासत्ता|
टोक्यो ओलंपिक में देवभूमि हिमाचल के बॉक्सर आशीष कुमार चौधरी को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा| सोमवार को आशीष का पहला मुकाबला हुआ। भारतीय समय अनुसार उनका मैच दोपहर 3:06 बजे शुरू हुआ। आशीष ने अपना पहला मैच चीन के बॉक्सर एर्बीके तुओहेता के साथ खेला। आशीष ने पूरा दमखम दिखाया लेकिन उन्हें पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। आशीष पहले राउंड में पिछड़ने के बाद दूसरे राउंउ में तुओहेता पर हावी रहे।

तीसरे राउंड में तुओहेता ने आशीष चौधरी को पराजित कर मुकाबला 2-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला इंटरमीडिएट रहा है। चीन के बॉक्सर एर्बीके तुओहेता की 2-0 से जीत हुई है। आशीष चौधरी की मां दुर्गा देवी का कहना है कि भले ही आशीष की ओलंपिक में हार हुई है लेकिन देश के लिए प्रतिनिधित्व करना ही बड़ी बात है। वह इससे निराश नहीं है बल्कि उनकी आशा है कि आने वाले समय में आशीष और बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करेगा।

इसे भी पढ़ें:  जयराम बोले- पर्यटकों नहीं, शादियों से फैल रहा कोरोना

परिवार के लोगों ने घर से टीवी पर उनका मैच लाइव देखा। प्रदेश भर से लोगों ने इस मैच को देखा। गौरतलब है कि आशीष कुमार चौधरी हिमाचल के पहले बॉक्सर हैं, जो ओलंपिक में खेले। बॉक्सर आशीष चौधरी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now