Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Transfers: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 6 एसडीएम सहित 22 अधिकारियों के किए तबादले

HP IPS Transfer Himachal Transfers Himachal IAS Transfer: हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस के तबादले

Himachal Transfers: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने लगभग 22 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं, जिनमें छह एसडीएम के परिवर्तन शामिल हैं। इन आदेशों के तहत, बीडीओ के रूप में विकास कार्य देख रहे एचएएस अधिकारियों को राजस्व विभाग के अंतर्गत तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया है।

एसडीएम स्तर पर जो बदलाव किए गए हैं, उनमें शामिल हैं:

  • एसडीएम चच्योट, बचित्र सिंह को अब एसडीएम बाली चौकी बनाया गया है।
  • एसडीएम बाली चौकी, देवी राम को एसडीएम चच्योट स्थानांतरित किया गया है।
  • राजेश कुमार, जो पहले एसडीएम भरमौर थे, को अब एसडीएम चुराह नियुक्त किया गया है।
  • एसडीएम चुराह से हटाए गए चेतन गौतम को संयुक्त आयुक्त, नगर निगम सोलन का पद दिया गया है। वह महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र सोलन, सुरेंद्र कुमार के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति दिलाएंगे।
  • एसडीएम कोटली मंडी, असीम सूद को आरटीओ फ्लाइंग स्क्वैड, धर्मशाला (कांगड़ा) लगाया गया है। वह आटीओ कांगड़ा, मनीष कुमार सोनी के अतिरिक्त कार्यभार को समाप्त करेंगे।
  • सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार कल्पा, अभिषेक बरवाल को एसडीएम कोटखाई नियुक्त किया गया है। वह एसडीएम जुब्बल, गुरमित गेलचेन नेगी के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति दिलाएंगे।
  • सहायक आयुक्त-कम-बीडीओ धर्मपुर, सोलन, प्रवीण कुमार को सहायक आयुक्त राजस्व-कम-तहसीलदार कल्पा, किन्नौर नियुक्त किया गया है। अभिषेक बरवाल के स्थान पर उनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी होंगे।
इसे भी पढ़ें:  Himachal News: बिंदल ने किया सीपीएस पर हाईकोर्ट के निर्णय का स्वागत..!

अन्य सहायक आयुक्तों के स्थानांतरण:

  • सहायक आयुक्त-कम-बीडीओ सुरानी, कांगड़ा, अंशु चंदेल को सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार खुंडियां, कांगड़ा बनाया गया है।
  • सहायक आयुक्त-कम-बीडीओ टुटू, शिमला, कार्तिकेय शर्मा को सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार जुन्गा, शिमला लगाया गया है।
  • सहायक आयुक्त-कम-बीडीओ शिलाई, सिरमौर, डॉ. अभिषेक सिंह ठाकुर को सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार संगड़ाह, सिरमौर नियुक्त किया गया है।
  • सहायक आयुक्त-कम-बीडीओ बिलासपुर, बबीता धीमान को सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार रामशहर, सोलन बनाया गया है।

अन्य नियुक्तियाँ:

  • पदभार का इंतजार कर रही कुनिका एकर्स को एसडीएम-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए केलंग नियुक्त किया गया है। वह परियोजना निदेशक आइटीडीपी केलंग, कल्याणी गुप्ता के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति दिलाएंगी।
  • सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार चंबा सदर, दीक्षित राणा को एसडीएम कोटली मंडी लगाया गया है।
  • सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार परागपुर, कांगड़ा, चिराग शर्मा को सहायक आयुक्त (एसी) से डीसी हमीरपुर बनाया गया है। वह उप सचिव, राज्य चयन आयोग हमीरपुर, राजीव ठाकुर के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति दिलाएंगे।
इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर हुए भावुक, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पद छोड़ने का किया ऐलान

कुछ अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश:
सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार संधोल मंडी, विपिन कुमार; सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार इंदौरा कांगड़ा, अमनदीप सिंह; सहायक आयुक्त-कम-तहसीलदार कांगड़ा, पूजा अधिकारी; मातृत्व अवकाश पर चल रही अकांशा शर्मा; और स्टडी लीव पर चल रहे एसडीएम मोहन लाल को कार्मिक विभाग में अगली तैनाती के लिए रिपोर्ट करने को कहा गया है।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi himachal news live Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now