Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP Budget 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों पर मेहरबान हुई सुक्खू सरकार, सैलरी में भारी बढ़ोतरी

Himachal Pradesh Health Workers Salary Hike: सीएम सुक्खू ने पेश किया ₹54,928 करोड़ का बजट। NHM के 823 कर्मचारियों के वेतन में ₹14,000 तक की वृद्धि और आउटसोर्स स्टाफ नर्सों की सैलरी ₹25,000 की गई। स्वास्थ्य क्षेत्र और कर्मचारियों के लिए क्या है खास? विस्तार से यहाँ पढ़ें।
HP Budget 2026-27 Himachal Budget 2026-27: कर्मचारियों और पेंशनरों की बल्ले-बल्ले! एरियर भुगतान, दिहाड़ी में बढ़ोतरी और पक्का होने का रास्ता साफ

HP Budget 2026-27: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2026-27 का बजट पेश किया। पहली बार बजट का आकार पिछले साल से कम हुआ है। इस बार का कुल बजट करीब 54,928 करोड़ रुपये का है, जिसमें अनुमानित घाटा 6,577 करोड़ रुपये है। राज्य की आय लगभग 40,361 करोड़ रुपये और खर्च 46,938 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

कुल बजट में वेतन पर 27%, पेंशन पर 21%, ब्याज पर 13% और कर्ज चुकाने पर 9%। वहीं विकास कार्यों (पूंजीगत खर्च) के लिए 20% रखा गया है। हालांकि इस बजट में सुक्खू सरकार ने सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर खास जोर दिया है। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 2,868 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बजट प्रस्तुत करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और यहां काम करने वाले डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बता दें कि उनका यह कदम स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएंगा और सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद करेंगा।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने महंगाई,बेरोजगारी,कानून व्यवस्था और देश की सुरक्षा पर भाजपा को घेरा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिन 823 कर्मचारियों ने 7 साल पूरे कर लिए हैं, उन्हें 1 अप्रैल 2026 से औसतन 14,000 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी। इससे उनकी सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा विभिन्न मुख्य श्रेणियां वेतन बढ़ोतरी इस तरह हैं:

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! करसोग मेहडी रुट पर जा रही HRTC बस खाई में गिरी, 40 के करीब यात्री सवार

– स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष): 50,260 रुपये से बढ़कर 60,780 रुपये
– स्वास्थ्य अधिकारी (डेंटल): 49,800 रुपये से 61,200 रुपये
– फार्मासिस्ट: 30,500 रुपये से 46,500 रुपये
– एएनएम: 26,650 रुपये से 38,500 रुपये
– आशा कोऑर्डिनेटर: 30,775 रुपये से 45,750 रुपये
– ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर: 41,550 रुपये से 62,650 रुपये
– डेंटल हाइजीनिस्ट: 29,000 रुपये से 42,650 रुपये
– अकाउंटेंट: 39,650 रुपये से 59,750 रुपये
– लैब टेक्नीशियन: 35,750 रुपये से 49,500 रुपये

इसी तरह एनएचएम में आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है, जैसे:
– स्टाफ नर्स: 13,925 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये
– लैब टेक्नीशियन: 14,400 रुपये से 25,000 रुपये
– फार्मासिस्ट: 13,062 रुपये से 25,000 रुपये
– ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन: 17,820 रुपये से 25,000 रुपये
– डाटा एंट्री ऑपरेटर: 14,400 रुपये से 18,000 रुपये

इसे भी पढ़ें:  बद्दी: वर्धमान टैक्सटाइल उद्योग बद्दी के निदेशक समेत 6 पर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का मामला हुआ दर्ज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि जिन बाकी कर्मचारियों को अभी 7 साल का यह लाभ नहीं मिल पाया, उन्हें भी 1 अप्रैल 2026 से मूल वेतन पर 5% की बढ़ोतरी दी जाएगी। इसके अलावा, जो चिकित्सा अधिकारी अभी तक नियमित नहीं हुए हैं, उनकी सैलरी 33,660 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी गई है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren CM Sukhvinder Singh Sukhu Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now