Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एमडी से वार्ता विफल: HRTC चालक-परिचालकों का गुस्सा फूटा, दे दी “चक्का जाम” की चेतावनी..!

एमडी से वार्ता विफल: HRTC चालक-परिचालकों का गुस्सा फूटा, दे दी "चक्का जाम" की चेतावनी..!

HRTC Driver Union: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक संघ की प्रबंधन के साथ हुई वार्ता एक बार फिर विफल रही। उल्लेखनीय है कि चालक-परिचालकों का 65 महीनों से लंबित नाइट ओवरटाइम और एरियर-डीए का भुगतान नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर संघ ने सरकार और प्रबंधन को 6 मार्च तक का अंतिम समय दिया है। अगर इस अवधि तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संघ ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को HRTC के प्रबंध निदेशक के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे पर कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा, “हमारी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार और प्रबंधन ने कई बार आश्वासन दिए, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। अब हम आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हैं।”

मान सिंह ठाकुर ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी कई बार मुलाकात की गई। 12 अक्टूबर को सीएम ने घोषणा की थी कि 50 करोड़ रुपये ओवरटाइम भुगतान और 9 करोड़ रुपये मेडिकल रीइंबर्समेंट के लिए 31 दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद धर्मशाला में हुई बैठक में सीएम ने 15 करोड़ रुपये जल्द रिलीज करने का आश्वासन दिया, लेकिन यह भी अब तक पूरा नहीं हुआ।

चालक संघ ने सरकार और प्रबंधन को 6 मार्च तक का अंतिम समय दिया है। मान सिंह ठाकुर ने कहा, “अगर 6 मार्च तक हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम बैठक करेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। चक्का जाम से भी पीछे नहीं हटेंगे।” चालक संघ का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन की ओर से लगातार उपेक्षा की जा रही है। अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in HindiHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News TodayHRTC News

Join WhatsApp

Join Now