Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

HRTC कर्मियों व पेंशनरों को बड़ी राहत, महीने के पहले सप्ताह में होगी अदायगी

HRTC कर्मियों व पेंशनरों को बड़ी राहत, महीने के पहले सप्ताह में होगी अदायगी

शिमला|
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवारत कर्मियों व पेंशनर को सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। एचआरटीसी पेंशनरों को महीने के प्रथम सप्ताह में पेंशन और कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। इसके अलावा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत शीघ्र ही लाभ प्रदान कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एक वर्ष के दौरान 673 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान एचआरटीसी में सबसे अधिक भर्तियां हुई हैं। निगम में 632 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाया गया। 187 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की गईं और 114 पात्र लोगों को करुणामूलक आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन को कर्मचारियों को व्यावहारिक आधार पर ओवरटाइम प्रदान करने के निर्देश दिए। बस अड्डों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए इस वित्त वर्ष के दौरान 10.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अनेक कदम उठाए हैं।

बैठक में निगम के कार्यकारी निदेशक भूपेंद्र अत्री, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष प्यार सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सुभाष वर्मा तथा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now