Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस साल भी श्रीखंड महादेव यात्रा पर रोक, यात्रा पर न जाएं, गए तो होगी कानूनी कार्रवाई

Published on: 29 June 2021
shrikhand-mahadev-yatra-banned-

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आनी से शुरू होने वाली श्रीखंड यात्रा कोविड 19 के दृष्टिगत इस साल भी नहीं होगी, सरकार और प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुए जिला प्रशासन ने ये निर्णय लिया है| डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने अपील की है कि लोग चोरी छिपे यात्रा न करें, इसमें जान का जोखिम हो सकता है|

उन्होंने कहा है कि कोविड महामारी के चलते लोग सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जिला प्रशासन का सहयोग करें| प्रशासन आम जन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है| उन्होंने कहा कि हर साल इस यात्रा से पहले तैयारियों को लेकर बैठक की जाती है. यात्रा मार्ग को जांचा जाता है| सुरक्षा के तमाम उपाय अपनाए जाते हैं| यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है, जोकि इस बार कोविड के चलते नहीं हो पाया है, इसलिए इस यात्रा का जोखिम और भी बढ़ जाता है|

उपायुक्त ने कहा, ‘इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोग श्रीखंड यात्रा पर न जाएं| इसके चलते श्रीखंड जाने वाले दो रास्तों पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है| जाओं और सिंघगाड में पुलिस की टीम मुस्तैद रहेगी| इस संबंध में पुलिस विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं|

एसडीएम आनी चेत सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि लोग आदेशों की अवहेलना न करें| उनका कहना है कि बीते साल की तरह इस साल भी कोविड 19 के चलते यात्रा को रोकना पड़ा है| इस संबंध में सरकार के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है| उन्होंने कहा है कि यदि लोग आदेशों की अवहेलना कर यात्रा पर जाते हैं तो इस संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now