Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जयराम बोलें – चंबा हत्याकांड की कराई जाए NIA से जांच

जयराम बोलें - चंबा हत्याकांड की कराई जाए NIA से जांच

शिमला ब्यूरो|
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा के भांदल में युवक की नृशंस हत्याकांड की NIA से जांच करवाने की मांग की है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सामान्य तौर पर प्रदेश में कई घटनाएँ घटती रहती है। लेकिन जिस तरह से मनोहर की हत्या को अंजाम दिया है वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता। इस घटना ने पूरी तरह से सभी झकझोर कर रख दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मृतक मनोहर को पहले आरोपियों द्वारा साजिश के तहत घर बुलाया जाता है, फिर उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की जाती है। जिसके बाद उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए गए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मनोहर लाल के शरीर के टुकड़े उसके जिंदा रहते हुए किए गए या हत्या करने के बाद किए। यह भी जांच का विषय है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्य आरोपी के लेकर जो बातें सामने आ रही है वह सभी जाँच का विषय है। अरोपी के नाम तीन बीघा मलकीयत जमीन है, लेकिन इसका 100 बीघा के करीब सरकारी भूमि कब्जा पर है। आरोपी यहां किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं देता है, जो भी भेड़पालक वहां जाते हैं उन्हें वहा धमकता रहता है। उन्होंने कहा कि भेड़-पालक आरोपी के पास दो करोड़ नकद मिले है। यह संपत्ति कहा से आईं।

इसे भी पढ़ें:  नामांकन वापसी का अंतिम दिन: बागी चेतन बरागटा अचानक गायब

ठाकुर ने कहा कि 10 हजार फीट की ऊंचाई पर जहां आरोपी रहता है, वहां 5 से 6 फीट बर्फ रहती है। इससे शंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गतिविधियां वर्षों से संदिग्ध रही है। आरोपी के पास 100 भेड़-बकरियां है, जबकि वह हर साल 200 के करीब भेड़-बकरियां बेचता है। इससे सवाल यह भी उठ रहे है कि क्या ये दूसरे गद्दियों की भेड़-बकरी ले लेता है। यह भी जाँच का विषय है कि आखिर वह ऐसा कैसे करता है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी धर्मशाला पहुंचे

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1998 में जब जम्मू कश्मीर से होते हुए आतंकी चंबा के सतरूली आएं और यहां 35 लोगों को हत्या की थी। सात लोगों को आतंकी अपने साथ लेकर गए थे, जिनका आज तक पता नहीं चला। उस दौरान भी मनोहर लाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी जांच में शामिल किया गया था। इसलिए संदेह और गहरा जाता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसा कि कूचा बातें निकल कर सामने आ रही है कि मनोहर का आरोपियों के परिवार की नाबालिग से समबन्ध था उस बात की समझा बुझा कर भी समाप्त किया जा सकता था लेकिन जिस तरह से शरीर के आठ टुकड़े कर हत्या को अंजाम दिया गया बोरी में भरकर उसे थकने लगानेऔर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। इस पुरे घटनाक्रम को देखते हुए लगता है कि यह कोई बड़ी साजिश है इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस मामले की NIA से जांच की मांग कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: बागी चैतन्य शर्मा के पिता और विधायक आशीष शर्मा की अग्रिम जमानत बढ़ी

उन्होंने कहा कि ऐसी बर्बर घटना को कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता। यह घटना भी साधारण नहीं है। इस घटना से पुरे हिमाचल में दहशत का माहौल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि आरोपी कई देशद्रोही गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है इसलिए राष्ट्रीय एजेंसी से करवाई जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और मैं कल स्वयं मृतक के परिवारों से मिलने जाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि हिमाचल 97% हिंदू प्रदेश है और हमने उनको हिमाचल प्रदेश में हराया है, यह मुख्यमंत्री काफी सार्वजनिक मंचों से भी कह चुके हैं और कर्नाटक चुनाव में भी इसी शैली का प्रयोग किया गया है। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि उनका कहने का क्या तात्पर्य है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now