Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने हिमाचल प्रदेश में किया प्रवेश, सीएम सहित शामिल हुए कई नेता

Published on: 18 January 2023
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया। धुंध भरी सुबह में राज्य के मंत्रियों के साथ गांधी तेज गति से चलते नजर आए और इस दौरान पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनिंदा लोगों को ही सुरक्षा घेरे के भीतर आने की अनुमति दी गई है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी पार्टी नेताओं के अलावा लोगों, खासकर युवकों के साथ बातचीत करते नजर आए। यात्रा के दौरान इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र में 24 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और मालोट गांव में गांधी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि पहले, हिमाचल प्रदेश से गुजरना भारत जोड़ों यात्रा के कार्यक्रम में नहीं था, लेकिन राज्य आने के लिए उसे इसमें शामिल किया गया।हिमाचल प्रदेश को यात्रा के कार्यक्रम में शामिल करने के लिए गांधी का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत पार्टी की नीतियों और सच की झूठ पर जीत है।

कांगड़ा।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया।
कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया।

धुंध भरी सुबह में राज्य के मंत्रियों के साथ राहुल गांधी तेज गति से चलते नजर आए और इस दौरान पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनिंदा लोगों को ही सुरक्षा घेरे के भीतर आने की अनुमति दी गई है।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी पार्टी नेताओं के अलावा लोगों, खासकर युवकों के साथ बातचीत करते नजर आए। यात्रा के दौरान इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र में 24 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और मालोट गांव में गांधी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

हालांकि पहले, हिमाचल प्रदेश से गुजरना भारत जोड़ों यात्रा के कार्यक्रम में नहीं था, लेकिन राज्य आने के लिए उसे इसमें शामिल किया गया।हिमाचल प्रदेश को यात्रा के कार्यक्रम में शामिल करने के लिए गांधी का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत पार्टी की नीतियों और सच की झूठ पर जीत है।

राज्य में प्रवेश करने के साथ ही राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया।

हिमाचल प्रदेश में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ”केंद्र सरकार की सभी नीतियों, नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है।”उन्होंने कहा, ”किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।”

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर

भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अजय ठाकुर ने बताया कि उन्हें राहुल गांधी की तरफ से निमंत्रण पत्र आया है। वह यात्रा में शामिल होने के लिए पठानकोट पहुंच चुके हैं। अजय ठाकुर सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं व कबड्डी में बेहतरीन योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now