Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कसौली में गर्मियों में राहत के पल गुजारने पत्नी संग आते थे मिल्खा सिंह

Published on: 19 June 2021
कसौली में गर्मियों में राहत के पल गुजारने पत्नी संग आते थे मिल्खा सिंह

प्रजासत्ता।
– कसौली में बना रखा था आलीशान भवन, दो सालों से नहीं आ पाए थे दोनों
सोलन : पांच दिन पहले निर्मल मिल्खा सिंह व शुक्रवार देर रात दुनिया के महान एथलीट मिल्खा सिंह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए, लेकिन उनका नाम कई पीढ़ीयों तक जिंदा रहेगा। मिल्खा सिंह का हिमाचल से भी गहरा नाता था इसलिए मिल्खा सिंह के निधन से हिमाचलवासी भी गमगीन हैं। मिल्‍खा सिंह का कसौली स्थित बंगला है जहां अक्‍सर वह अपनी पत्‍नी के साथ आते थे। कोविड के कारण दोनों ही बीते वर्ष से यहां नहीं आ पाए थे, अब उनके निधन के बाद यह बंगला भी वीरान हो गया है। वह यहां के ऐतिहासिक कसौली क्लब के वह सदस्य भी थे।

गर्मियों में खासकर इन दिनों कसौली क्लब में होने वाली कसौली वीक में भाग लेने आते थे। कोरोना के बाद वह यहां नहीं आ पाए। मिल्खा सिंह व उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह दोनों ही कसौली में आम मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। आज दोनों के ही दुनिया से रुख्सत होने से उनका कसौली स्थित उनका घर भी वीरान हो गया है, जहां उनको अक्सर देखा जाता था। कसौली में जब भी वह आए होते थे, सुबह या शाम को मंकी प्वाइंट की ओर जाने वाली सड़क पर उन्हें सैर करते देखा जाता था। हर कोई उनको उम्र के इस पड़ाव में भी जॉगिंग करते देखकर दंग रह जाते थे।

मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शित होने के बाद अक्टूबर 2013 में कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में मिल्खा सिंह व फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म व मिल्खा के जीवन पर चर्चा की थी। उस सयम दर्शक उनकी जीवन की कहानी सुनकर भाव विभोर हो गए थे। मिल्खा सिंह 10 सितंबर 2018 को शूलिनी विवि में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने आए थे। मिल्खा सिंह ने एक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जिसे उनके नाम मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर रखा गया है। उन्होंने विवि परिसर में एक पौधा भी रोपा था।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now