Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कसौली: स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैज़ल को सवर्ण समाज ने दिखाए काले झंडे, गो बैक के लगे नारे

कसौली: स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैज़ल को सवर्ण समाज ने दिखाए काले झंडे, गो बैक के लगे नारे

कसौली|
देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा पिछले काफी समय से हिमाचल में अपनी मांगो और प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शिमला में विधानसभा का घेराव हो या उनके नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर अनशन हो। देवभूमि सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार को घेरने का सिलसिला लगातार जारी है।

वहीँ अब सवर्ण संगठन के लोगों ने नेताओं का विरोध करना जगह जगह शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री व कसौली के विधायक डॉक्टर राजीव सैज़ल का सबसे पहले पट्टा घाट में, उसके बाद सिरमौर जिला के राजगढ़ में,देवभूमि सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहुँचने पर अपना रोष प्रकट करते हुए विरोध किया था।

ताजा मामले में रविवार को कसौली उपमंडल के चामियाँ पंचायत में डॉक्टर राजीव सैज़ल का देवभूमि सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काले झण्डे दिखा कर, राजीव सैज़ल गो बैक के नारे लगाते हुए विरोध किया। मोर्चा के कार्यकर्त्ता नारेबाजी करते हुए मंत्री का काफिला साथ-साथ चला रहा। देवभूमि सवर्ण मोर्चा के कार्यकताओ का कहना है कि अब सवर्ण विरोधी नेताओ का इसी तरह विरोध होगा।

बता दें कि सवर्ण संगठन सामान्य वर्ग आयोग की जगह सवर्ण आयोग बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की ओर से हाल ही में निकाली अधिसूचना महज औपचारिकता है जबकि आयोग की एक्ट बनाकर स्थापना होनी चाहिए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now