Prajasatta Side Scroll Menu

कौल सिंह बोले, जयराम ठाकुर अनुभवहीन मुख्‍यमंत्री,बोले- महेंद्र सिंह चला रहे सरकार

कौल सिंह बोले, जयराम ठाकुर अनुभवहीन मुख्‍यमंत्री,बोले- महेंद्र सिंह चला रहे सरकार

मंडी|
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा जयराम ठाकुर अनुभवहीन मुख्यमंत्री हैं। अधूरे कामों का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। मैंने खुद उद्घाटन किए गए भवनों का दौरा किया है।

मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट एयरपोर्ट कहां है। टीम आई है सर्वे कर रही है। इसलिए लोग विरोध भी कर रहे। लोगों को ठीक मुआवजा दें। जब मैं राजस्व मंत्री था जयराम ठाकुर ने विधानसभा में पूछा था आप फेक्टर 2 क्यों लागू नहीं करते। मेरे जबाव पर कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो करेंगे लागू। अब क्यों लागू नहीं कर रहे।

इसे भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना की राशि एक लाख रुपये करने पर कर रही विचार

वहीं महेंद्र सिंह ठाकुर इस वक्त सुपर सीएम बनकर सरकार चला रहे हैं| उन्होंने जयराम ठाकुर को भ्रष्टाचार करना और झूठ बोलना सीखा दिया है| उन्होंने कहा कि सभी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से दुखी हैं लेकिन वे इस बात को खुले तौर पर नहीं बोल पा रहे| क्योंकि ये सभी पार्टी के अनुशासन के साथ बंधे हुए हैं|

कौल सिंह ने कहा रामस्वरूप की मौत मामले में सीबीआइ जांच क्‍यों नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री को मिली धमकी की निंदा करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा फहराएंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Panchayat Elections: हिमाचल सरकार की अपील पर सुप्रीमकोर्ट में 13 फरवरी को सुनवाई, आपदा का हवाला देकर मांगी है राहत, 12 जिलाधीशों को भी बनाया पार्टी

कौल सिंह ठाकुर से जब कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सीएम पद को लेकर की जा रही दावेदारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दावेदारी करने से कुछ नहीं होता, जो भी तय होगा वो पार्टी हाईकमान ही तय करेगी| उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता में आएगी और पार्टी ही तय करेगी कि प्रदेश की बागडोर किसके हाथों में देनी है|

कौल सिंह ठाकुर ने मंडी संसदीय सीट पर उपचुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम की पैरवी की| उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह सबसे बेहतरीन प्रत्याशी साबित होंगी और दिवंग्त सीएम वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए कार्यों का उन्हें वोट के रूप में लाभ मिलेगा| उन्होंने फिर स्पष्ट किया कि वे उपचुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन पार्टी हाईकमान आदेश करे तो फिर वे पीछे नहीं हटेंगे|

इसे भी पढ़ें:  आपदाओं को न्योता देती हिमाचल में बिना योजना के बन रही इमारतें, मास्टर प्लान, भवन निर्माण नियमों का अभाव
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now