Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

खालिस्तानी वायरल ऑडियो मामले की जांच करेगी CID, धमकी के बाद राजपाल सहित इन नेताओं की बढ़ी सुरक्षा

जांच शुरू

प्रजासत्ता ब्यूरो शिमला|
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर को लेकर खालिस्तानी समर्थकों की धमकी के बाद हिमाचल पुलिस अलर्ट हो गई है| हिमाचल पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को एक बयान जारी करते हुए कहा कि मामले की जांच सीआईडी के साइबर सैल को सौंपी गई है| वहीं, सूबे के राज्यपाल, सीएम जयराम ठाकुर, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है|

वहीँ इस मामले को लेकर बीते कल मुख्यमंत्री CM जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें हालांकि इस बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है, लेकिन अगर फिर भी किसी ने उन्हे 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा झंडा न फहराने की धमकी भरा ऑडियो मैसेज वायरल किया है| मामले की पड़ताल जांच एजेंसियों से बात कर मैसेज भेजने वालों का पता लगाया जाएगा. वहीं, उन्होंने कहा कि जहां कार्यक्रम होगा, वहां झंडा फहराएँगे| इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे-21 पर वाहनों पर खालिस्तानी संगठनों के झंडे लगाकर चल रहे बाहरी राज्यों के वाहनों पर भी चिंता व्यक्त की है| मुख्यमंत्री ने इस प्रकार के मामलों को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच किए जाने के आदेश भी दिए गए|

उधर, पंद्रह अगस्त से पहले सूबे में प्रवेश कर रहे वाहनों की चैकिंग की जाएगी| साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी मामले की जानकारी साझा की गई है| स्वतंत्रता दिवस को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे| सुरक्षा और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए कड़े उपाय किए हैं| शिमला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और केस संवेदनशील होने के चलते वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं|

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के न्यूकैसल के एक नंबर से सूबे के पत्रकारों को एक ऑडियो संदेश भेजा गया| इसमें कहा गया कि हिमाचल पंजाब का हिस्सा था| ऐसे में सीएम जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को तिरंगा फहराने नहीं दिया जाएगा| खालिस्तानी समर्थकों की धमकी के बाद हिमाचल पुलिस हरकत में आई है| पुलिस ने अब सीएम की सिक्योरिटी में इजाफा किया है| साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के हिमाचल दौरे पर उन्हें भी अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी| अब मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now