Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर आपदा का सीएम जयराम ने लिया जायजा, मृतक को 4 लाख व घायलों को 50 हजार की मदद

किन्नौर आपदा का सीएम जयराम ने लिया जायजा, मृतक को 4 लाख व घायलों को 50 हजार की मदद

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को जिला किन्नौर के निगुलसरी हादसे का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। बता दें कि बीते कल मौसम खराब होने के चलते पहले हेलिक़ॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। लेकिन आज सीएम ने मौके का हवाई सर्वेक्षण भी किया है। इसके अलावा उन्होंने भूस्खलन स्थल पर पहुंचकर स्थिति के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की घटनाएं एकांत स्थानों पर हो रही हैं। आमूमन इस तरह की आपदाएं बरसात में होती हैं। लेकिन यह घटना बारिश न होने के बावजूद हुई है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  कैग रिपोर्ट में हुआ खुलासा: पुरुषों को दिए गई विधवा पेंशन, पैसे वालों को दिए गए गरीबी रेखा से निचे वालों के लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्च व रेस्क्यू टीम अंजाम तक कार्य करेगी, वीरवार शाम तक काफी हद तक लक्ष्य तक पहुंच जाएगी। लेकिन यह सर्च अभियान दो-तीन दिन तक चलता रहेगा, ताकि मलबे के नीचे कोई दबा ना रह जाए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के हादसों पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही ठोस कदम उठाएगी और गहनता से जांच की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री हादसे के घायलों का कुशल क्षेम जानने के लिए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भावानगर गए।

इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पालमपुर को बताया जिला, नए जिले बनाने पर सियासत फिर गर्म

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के आश्रितों को 4 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उपचार का खर्च भी प्रदेश सकरार ही वहन करेगी।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर में बीते कल निगुलसरी में हुए लैंड स्लाइड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर में निगुलसरी में हुए लैंड स्लाइड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हाईवे से पांच सौ मीटर नीचे और सतलुज नदी के करीब बस के टायर और दूसरा हिस्सा मिला है।

इसे भी पढ़ें:  Kalka-Shimla Heritage Track पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह

बस को देख कर लगता है कि हादसे में किसी भी सवार के बचने की उम्मीद काफी कम है। हादसे को हुए 24 घंटे के करीब का समय हो गया है। आईटीबीपी के जवानों ने गुरुवार सुबह ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now