Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

किन्नौर भूस्खलन हादसा : दो और शव मिले, मृतकों की संख्या हुई 25, तीन यात्री अब भी लापता

IMG 20210814 WA0017

किन्नौर|
किन्नौर जिले में निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है| सोमवार को दो और शव सर्च टीम को मिले हैं| ऐसे में अब इस आपदा में मारे गए लोगों की संख्या 25 पहुंच गई है| इससे पहले, शनिवार को तीन शव मिले थे| इनमें दो पुरुष और एक महिला है| सुबह तड़के सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया है| शिमला से खोजी कुत्ते भी लाए गए हैं|

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि किन्नौर के निगुलसारी भूस्खलन की घटना में दो और शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अब सिर्फ तीन लोग ही लापता बताए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के निगुलसरी के पास बुधवार को हुए भूस्खलन से बाद से शवों को खोजने का काम जारी है| इससे पहले शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे वहीं खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन यानि शनिवार को छह और शव बरामद किए गए थे|

शनिवार को घटनास्थल पर पत्थर गिरने की वजह से सर्च ऑपरेशन बार-बार बाधित होता रहा। हालांकि, शाम पांच बजे तक छह शवों को निकाल लिया गया था। सभी शवों की पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20-20 हजार रुपये की राशि दी है|

इसे भी पढ़ें:  वीडियो वायरल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाईवे पर खराब HRTC बस को लगाया धक्का
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now