Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल में फिर सख्‍ती करेगी सरकार, मास्‍क पहनना होगा अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हिमाचल में फिर सख्‍ती करेगी सरकार, मास्‍क पहनना होगा अनिवार्य

प्रजासत्ता|
देश के अन्‍य राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार हिमाचल प्रदेश में मास्‍क पहनने पर सख्‍ती करने की दिशा में कदम उठाएगी। हालांकि प्रदेश में अभी स्थिति‍ सामान्‍य है व यहां कोविड का नया वैरिएंट नहीं पहुंचा है। लेकिन प्रदेश सरकार फि‍र भी सतर्क है। सरकार इस दिशा में जल्‍द ही आदेश जारी करेगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी है। सीएम ने कहा कि पड़ोसी राज्‍यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर सरकार की पूरी नजर है। सरकार ने मास्‍क पहनना अनिवार्य किया है। सरकार इसे लेकर सख्‍ती भी करेगी। अभी पुलिस व प्रशासन मास्‍क पहनने को लेकर सख्‍ती नहीं कर रहे हैं। लेकिन जल्‍द ही सख्‍ती की नौबत आ सकती है, सीएम ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अन्‍य राज्‍यों व विदेश से इन दिनों रोजाना हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के साथ भी नए वैरिएंट के आने का खतरा है। ऐसे में सरकार ने मास्‍क पहनना अनिवार्य किया है। अब सरकार लोगों के बचाव के लिए मास्‍क पहनने को लेकर सख्‍ती भी बरतेगी, ताकि संक्रमण न फैल सके।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now