Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू थप्पड़ कांड में ASP ब्रजेश सूद को क्लीन चिट, दोबारा बनाए गए CM सिक्योरिटी इंचार्ज

Published on: 2 July 2021
कुल्लू थप्पड़ कांड में ASP ब्रजेश सूद को क्लीन चिट, दोबारा बनाए गए CM सिक्योरिटी इंचार्ज

शिमला।
कुल्लू थप्पड़ कांड के बाद सीएम सिक्योरिटी इंजार्च से हटाए गए एएसपी ब्रजेश सूद को एक बाद फिर से तैनाती दी गई है। सरकार ने उन्हें सीएम सिक्योरिटी का इंचांर्ज बना दिया है। शुक्रवार को जारी आदेशों मे कहा गया है कि 24 जून को ब्रजेश सूद को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया था. लेकिन अब उन्हें दोबारा सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस फैसले पर अब कई सवाल भी उठेंगे कि क्या एएसपी सरकार के चेहते हैं? वहीं इन आदेशों के बाद सीएम सिक्योरिटी इंचार्ज की जिम्मा संभाल रहे एचपीपीएस पुनीत रघु को एएसपी बटालियन पंडोह लगाया गया है।

वहीं,  ब्रजेश सूद की दोबारा  नियुक्ति पर सीएम जय राम ठाकुर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया गया है. दूसरे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विजुअल्स के आधार कार्रवाई प्रस्तावित रहेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now