Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी HRTC बस अंबाला में हाइवे पर पलटी

मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी HRTC बस अंबाला में हाइवे पर पलटी

हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस गुरुवार देर रात को दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, यह बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान देर रात ढाई बजे अंबाला के बलदेव नगर में हादसे का शिकार हो गई। हिमाचल रोडवेज की बस को किसी दूसरी बस ने साइड मारी और यह बेकाबू हो कर सड़क की साइड में पलट गई।

हादसे के दौरान रास्ते से गुजर रहे वाहनों में से लोगों ने बस में से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। इसमें 31 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि बस में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बस कंडक्टर मदन लाल ने बताया कि यह बस मनाली से दिल्ली जा रही थी और किसी अज्ञात बस ने उनकी बस को साइड मारी, जिसकी वजह से बस पलट गई।

इसे भी पढ़ें:  विधासभा चुनाव: हिमाचल में इतिहास बदलने के लिए भाजपा उतारेगी नेताओं की फौज
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now