Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मानसून सत्र : पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा, विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के लिए मंजूर

Published on: 10 August 2022
जयराम सरकार का आखिरी विधानसभा सत्र :कांग्रेस विधायकों का सरकार के खिलाफ होगा आक्रामक रुख HP Budget Session

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को शोकोद्गार के बाद हंगामे के साथ शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक सदन में काली पट्टी पहनकर पहुंचे। विपक्ष ने सुबह कार्यवाही शुरू होने से पहले ही अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस दिया।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विपक्ष के अन्य सदस्य अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अड़े रहे। इस दौरान सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से खूब हंगामा और नारेबाजी हुई। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के लिए मंजूर कर लिया।

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग को लेकर मचे हंगामे के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष ने सदन के भीतर ही नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष ने सदन में पोस्टर भी लहराए। दोनों और से तीखी नोंक-झोक के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया।

तब जाकर कुछ देर के लिए सदन में माहौल शांत हुआ, लेकिन विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। दोबारा मचे जोरदार हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की लेकिन सत्तापक्ष 15 मिनट के बजाय लगभग 30 मिनट बाद सदन के भीतर लौटा।

फिर दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू की गई। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अवगत करवाया कि विपक्ष के विधायकों ने उन्हें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करवाने के लिए नोटिस दिया है। इसे स्वीकार किया गया है। वीरवार सुबह 11:00 बजे सदन में इस पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का सदन में जवाब वीरवार तीन बजे देंगे। विपक्ष दबाव बना रहा था कि इस पर रात 12 बजे तक चर्चा का समय दिया जाए, ताकि सभी सदस्य अपनी बात रख सकें।

प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के सदस्यों की गिनती की। इनमें 22 कांग्रेस विधायक और 1 माकपा विधायक शामिल रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चर्चा के लिए कितना समय तय करना है, यह अध्यक्ष निर्धारित करेंगे। इसके लिए विपक्ष को दबाव नहीं बनाना चाहिए। दोनों ओर से कितने सदस्य बोलेंगे, यह दोनों पक्षों को खुद तय करना है। इसके बाद सदन की कार्यवाही वीरवार के लिए स्थगित कर दी गई।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now