Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला में आयोजित होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सीएम जयराम, हिमाचल आने का देंगे न्योता

शिमला|
केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का राष्ट्रीय कार्यक्रम राजधानी शिमला में 31 मई को मनाया जाएगा। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में इसका आयोजन होगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार तैयारियों में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शिरकत करने शिमला आएंगे।

गौरतलब है कि मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कार्यक्रम को शिमला में आयोजित कर भाजपा प्रदेश में मिशन रिपीट की नींव रखेगी। राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के बड़े पदाधिकारी शिमला आएंगे। हिमाचल प्रदेश को पहली बार इस तरह के राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: भाजपा विधायक दल ने,उद्योगों के उजड़ने, मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

वहीँ केंद्र सरकार से कार्यक्रम की मंजूरी मिलते ही शुक्रवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बैठकों का दौर जारी रहा। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को कार्यक्रम की तैयारियां शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

उधर, भाजपा चुनावी वर्ष में हिमाचल प्रदेश का सियासी पारा पूरी तरह से गर्माने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लगातार प्रदेश में दौरे हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मनीष सिसोदिया और भगवंत मान सीएम जयराम के गृह जिला मंडी में करेंगे पांचवी गारंटी का ऐलान
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now