Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी धर्मशाला पहुंचे

मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी धर्मशाला पहुंचे

धर्मशाला|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू हुआ रोड शो केसीसीबी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया।

रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े हुए सैकड़ों लोग पीएम पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते रहे। पीएम भी अपनी गाड़ी से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। थोड़ी देर के लिए यहां का वातावरण गुलाब की खुशबू से महक गया। रोड शो में करीब 25 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर सिंथैटिक ट्रैक मैदान धर्मशाला में लैंड हुआ। सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचली टोपी व मफलर भेंट कर पीएम का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के सम्मेलन में ‘आजादी का अमृत महोत्सव-2047 का रोडमैप’ पर विशेष सत्र होगा। सम्मेलन में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के अलावा केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विषयगत क्षेत्र के विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now