Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने 11 जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया

sukkhu and Mukesh

शिमला|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में जिला रिजर्व पुलिस के 11 जवान शहीद हुए हैं। नक्सली हमले को कायराना हरकत करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने भी नक्सलियों द्वारा जवानों पर किए गए हमले पर गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें:  चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां में निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 20 से ज्‍यादा यात्री घायल
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now