Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री जयराम बोले, कश्‍मीरी पंडितों के साथ हुई ज्यादतियों का मैं चश्‍मदीद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, कश्‍मीरी पंडितों के साथ हुए घटनाक्रम का मैं चश्‍मदीद

प्रजासत्ता|
वर्ष 1990 के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्‍स को लेकर देश भर में खूब चर्चा चल रही है। सिनेमाघरों में फ़िल्म देखने के बाद लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। इस फ़िल्म पर देशभर से अलग अलग विचार आ रहे हैं। तो भाजपा शासित राज्यों ने द कश्मीर फ़ाइल्‍स को टैक्स फ़्री कर दिया है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि द कश्मीर फ़ाइल्‍स” कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयान करती है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर हुई ज्यादतियों के वह खुद चश्मदीद रहे हैं। उस दौरान वह चार साल तक जम्मू-कश्मीर में संगठन के लिए काम कर रहे थे। करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़कर किस तरह कश्मीरी पंडितों को रातों-रात भागना पड़ा था, उन्होंने वह खुद देखा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म “द कश्मीर फाइल्स’ खुद नहीं देखी है। फिल्म की भावनाओं को अभी तक जाना और समझा है, उससे मुताबिक यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है और कश्मीरी पंडितों का दुख दर्द बता रही है। इससे लोगों को मालूम होगा कि कश्मीरी पंडितों के साथ क्या कुछ घटित हुआ है। उन्होंने प्रदेशवासियों से “द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को अपील की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इसी मकसद से इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है, ताकि अधिक संख्या में लोग इसे देख सके। राज्य के कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त ने इसे लेकर मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर दिए है। हिमाचल से संबंध रखने वाले मशहूर सिंगर मोहित चौहान ने भी इस फिल्म को सत्य घटनाओं पर आधारित बताया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now