Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्राॅफी रिहेबिलिटेशन सेंटर के निजी वार्ड का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्राॅफी रिहेबिलिटेशन सेंटर के निजी वार्ड का किया लोकार्पण

प्रजासत्ता|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन के निकट मानव मंदिर कथौन में इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्राॅफी रिहैबिलिटेशन सेंटर में निजी वार्ड का लोकार्पण करने के बाद कहा कि यह संस्थान मस्कुलर डिस्ट्राॅफी से ग्रसित हर व्यक्ति तक पहुंचने के अलावा लोगों में मस्कुलर डिस्ट्राॅफी के बारे में जागरूकता लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए संस्थान वैज्ञानिक अनुसंधान और बेहतर उपचार की सुविधाएं स्थापित करने के लिए भी कार्यशील हैं।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद और सामाजिक कार्यकर्ता उमा बाल्दी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: हिमाचल के पूर्व सीएम शांता ने खड़ी की BJP की मुश्किलें, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कर दी तारीफ!

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now