Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से हिमाचल को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से हिमाचल को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने तथा अर्थोपाय की स्थिति बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से भी भेंट की।
जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से स्मार्ट मीटर, पम्प भण्डारण, ऊर्जा नीति, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  सचिन पायलट ने कसा तंज: हिमाचल में जल्द ही पटरी से उतर जाएगी' भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य द्वारा जारी स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति के प्रमुख अंशों के बारे में भी चर्चा की और लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल विद्युत उत्पादन वाले राज्यों के साथ विस्तृत संवाद का आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के सुझावों की सराहना करते हुए प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now