Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने पटाखा फैक्टरी में हादसे पर शोक किया व्यक्त, हादसे की मंडलायुक्त से जांच के दिए आदेश

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के हरोली उप-मंडल के बाथू में एक पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में छः लोगों की मृत्यु हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने तथा दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जय राम ठाकुर ने इस दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार ऊना अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच मंडलायुक्त के माध्यम से करने और उन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवैध पटाखा फैक्टरी को किराए पर भूमि देने के मामले की भी जांच की जाएगी।

जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा पीड़ित परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा और अन्य जिला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now