Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नेताओं के आशीर्वाद से नहीं, लोगों की फीडबैक से मिलेगा टिकट :- प्रतिभा सिंह

नेताओं के आशीर्वाद से नहीं, लोगों की फीडबैक से मिलेगा टिकट :- प्रतिभा सिंह

सोलन|
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार को सोलन के कुमारहट्टी में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विनय कुमार, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक अजय बहादुर, किरनेश जंग, बाबा हरदीप , सहित अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जबाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं के आशीर्वाद से नहीं बल्कि लोगों की फीडबैक से टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्वे करवा रही है। लोगों से नेताओं की फीडबैक ली जा रही है। इसके आलावा वह लगातार जनता के बीच जाकर उनसे भी पूछ रही हैं कि आखिर किस नेता को टिकट दिया जाए।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में 20 आईएएस और आठ एचएएस अफसरों का तबादला

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के 5 साल का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है। कांग्रेस ने हमेशा से प्रदेश में विकास करने की राजनीति की है। उसी के नाम पर हमेशा चुनाव में लड़ते आए हैं। प्रतिभा ने कहा कि साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस सच्चाई के आधार पर लड़ेगी। कहा कि जयराम ठाकुर जनता के बीच जाकर जनता से एक और मौका मांग रहे हैं। जनता भी जानती है कि प्रदेश में विकास किसने किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कांग्रेस द्वारा किए गए कामों को अपना बताकर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक बार फिर जयराम ठाकुर को CM चेहरा घोषित किया है तो उससे कांग्रेस की सत्ता वापसी की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि जहां भी संगठन में बदलाव करके उसे मजबूत करने की जरूरत होगी उसे भी जरूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और वह खुद समय-समय पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Police Transfer: हिमाचल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुक्खू सरकार ने जारी किए 3 IPS और 54 HPPS अफसरों के तबादला आदेश
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now