Prajasatta Side Scroll Menu

पद्मश्री अजय ठाकुर ने हिमाचल कबड्डी फेडरेशन पर लगाया दलाली का आरोप,कल करेंगे दलालों को बेपर्दा

पद्मश्री अजय ठाकुर ने हिमाचल कबड्डी फेडरेशन पर लगाया दलाली का आरोप,कल करेंगे दलालों को बेपर्दा

सोलन|
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और पद्मश्री अजय ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी हिमाचल प्रदेश कबड्डी फेडरेशन पर खिलाड़ियों के चयन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय ठाकुर ने वीडियो में फेडरेशन में दलाली, भ्रष्टाचार होने और कबड्डी को बेच देने की बात कही।

अजय ठाकुर ने लाइव वीडियो में कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन गलत दिशा पर चल पड़ी है। टीम में जगह बनाने के लिए हुनर नहीं सिफारिश और पैसों की जरूरत पड़ रही है। कुछ लोग अपने हित साधने के लिए खेल को दलाली का अखाड़ा बनाने पर तुले हैं।

उन्होंने कहा कि टीम के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए और पूरी वीडियोग्राफी की जानी चाहिए। मेरी सिलेक्शन हो जाने से मैं चुप नहीं हो जाउंगा। मैं सबके पर्दे खोलूंगा। अजय ने दावा किया कि शुक्रवार को नालागढ़ में मीडिया के सामने लेन-देन के सबूत के साथ फेडरेशन की सच्चाई को लाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर क्राइम केस को सॉल्व करने में निभाएगी अहम भूमिका

दरअसल, यह विवाद हरियाणा में कबड्डी के प्रस्तावित नेशनल टूर्नामेंट के लिए टीम चयन की प्रक्रिया के कारण पैदा हुआ है। 21 जुलाई से हरियाणा में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। हिमाचल कबड्डी फेडरेशन का दावा है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ‘चयन समिति’ ने किया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now