Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पांच वर्षीय हिमांशु की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर

पांच वर्षीय हिमांशु की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर

प्रजासत्ता|
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर मुंबई वापस लौट गए हैं| शिमला से मुंबई लौटने के बाद एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है| इस वीडियो के माध्यम से अनुपम खेर राजधानी शिमला के शोघी में रहने वाले हिमांशु की पढ़ाई का सारा खर्चा उठाने की बात कह रहे हैं| बता दें कि 5 वर्षीय हिमांशु के पिता की एक हादसे में मौत हो चुकी है| अनुपम खेर ने हिमांशु की मां ऊषा से भी मुलाकात की और उनसे पढ़ाई का सारा खर्चा उठाने का वादा किया है|

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, “पांच वर्षीय हिमांशु से मेरी मुलाकात शिमला के पास जतोग रेलवे स्टेशन पर हुई| उसकी बातों में जानकारी भी थी और सादगी भी| फिर जिस सरलता से उसने एक बात कही उसने मुझे हिला दिया| मैंने हिमांशु की मां ऊषा से वादा किया है कि @anupamcares इसकी पूरी पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा…#मासूमियत”.बता दें कि 5 वर्षीय हिमांशु के पिता की एक हादसे में मौत हो चुकी है| अनुपम खेर ने हिमांशु की मां ऊषा से भी मुलाकात की और उनसे पढ़ाई का सारा खर्चा उठाने का वादा किया है|

इसे भी पढ़ें:  Hing Farming: हिमाचल के किसानों को मिली बड़ी कामयाबी, हींग की खेती से सुधारेगी किसानों की आर्थिकी
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now