Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेपर लीक मामले में CBI से जांच की मांग: युवा कांग्रेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू

पेपर लीक मामले में CBI से जांच की मांग: युवा कांग्रेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में विपक्ष ने लगतार सरकार के खिलाफ़ आक्रामक रुख अपना रखा है इसी कड़ी में आज से युवा कांग्रेस अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने जा रही है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता DC एवं SP ऑफिस शिमला के बाहर हड़ताल पर बैठेंगे। युवा कांग्रेस पेपर लीक मामले की CBI या फिर सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग कर रही है।

बीते कल युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारीने के पत्रकारवार्ता में बताया कि जब तक सरकार पेपर लीक मामले की जांच CBI या फिर सिटिंग जज को नहीं दे देती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले 75 हजार से अधिक परिवारों के साथ खिलवाड़ किया है। खासकर उन बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फिरा है जिन्होंने दिन रात मेहनत करके परीक्षा पास कर ली थी।

इसे भी पढ़ें:  Bribe Case: CBI ने ED सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ रिश्वत मामले में अपने ही DSP बलबीर सिंह को किया गिरफ्तार..!

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने बताया कि जिन पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से पेपर लीक हुआ है, उन अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। निगम भंडारी ने बताया कि पुलिस की परीक्षा का पर्चा ही जब लीक हो रहा है। ऐसे में दूसरे विभागों की परीक्षा में पारदर्शिता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now