Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सीएम जयराम, हिमाचल आने का देंगे न्योता

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सीएम जयराम, हिमाचल आने का देंगे न्योता

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर आज बुधवार को दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर पीएम नरेंद्र मोदी को हिमाचल आने का न्योता देंगे। 30 मई को केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होंगे। आठ साल पूरे होने का जश्न हिमाचल में मनाने के लिए पीएम मोदी से जयराम आग्रह करेंगे।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। सुबह उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कांगड़ा जिले के दौरे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार दोपहर अचानक दिल्ली रवाना हुए। उनका यह दौरा मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रस्तावित दौरों से जोड़कर देखा जा रहा है। नड्डा भी 13 मई को कांगड़ा जिला के दौरे पर आ रहे हैं। यहां पर वह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now