Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश में सभी दुकानें सप्ताह में पाँच दिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का निर्णय

विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

प्रजासत्ता|
प्रदेश सरकार ने सभी दुकानों और अन्य संस्थानों को 31 मई, 2021 से सप्ताह मंे पांच दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पांच घण्टों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले स्टेंड अलोन कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान बन्द रहेंगे। इसी प्रकार सार्वजनिक परिवहन भी आगामी आदेशों तक निलम्बित रहेगा। 31 मई, 2021 को प्रातः 6 बजे से 7 जून, 2021 प्रातः 6 बजे तक प्रभावी होने वाले अतिरिक्त निर्देशों के अलावा सभी प्रतिबंध एवं छूट पूर्व में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश के 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 1,67,180 अतिरिक्त खुराकें आवंटित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने निःशुल्क खुराक के कोटे में 46,630 खुराकों की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन की निःशुल्क आपूर्ति के अंतर्गत जून, 2021 के पहले पखवाड़े के लिए कोविशील्ड की 2,99,400 खुराकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी. धीमान, सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now