Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बित डीसीआरजी तथा लीव-इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए 110 करोड़ रुपये की राशि जारी की

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: इस स्कीम में निवेश के बाद हर महीने अकाउंट में आएगा 20,050 रुपये ब्याज!

शिमला।
प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लम्बित डीसीआरजी तथा लीव-इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए 110 करोड़ रुपये की राशि जारी की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पिछले कुछ वर्षों से लम्बित डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) तथा लीव इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को 110 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे निगम के 1143 पेंशनर्ज लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में आयोजित बैठक में पेंशनर्ज कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने इस मामले के बारे में उन्हें अवगत करवाया था।
जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम ने इस वर्ष अप्रैल माह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पंेशन जारी की है, जो पूर्व में 6 से 7 महीने के विलम्ब से जारी होती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 में हिमाचल पथ परिवहन निगम को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए 674 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह राशि पूर्व में दी गई राशि से लगभग दोगुनी है।
.0.

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now