Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: संविधान निर्माता का अपमान: सीएम सुक्खू और कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन..!

Himachal: संविधान निर्माता का अपमान: सीएम सुक्खू और कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन..!

Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भोजनावकाश के बाद विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायकों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर हाथ में लेकर विधानसभा की सीढ़ियों पर धरना दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप

मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के बारे में अपशब्द कहना न केवल संविधान का बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने भाजपा के देश और प्रदेश के नेताओं से इस अपमान के लिए माफी मांगने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार, कहा - तीन साल का जश्न मनाना बताया शर्मनाक..!

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं के इस बयान ने संविधान निर्माता की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब के सम्मान की रक्षा के लिए हर मंच पर इस मुद्दे को उठाएगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की बात दोहराई।

विपक्ष के विरोध पर कांग्रेस का जवाब

धरने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं के बयान पर माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस प्रदेश और देशभर में इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान निर्माता का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Politics News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP Assembly Winter Session HP Latest News HP News in Hindi HP News Today

Join WhatsApp

Join Now