Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

National: कांग्रेस ने अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया, मैं इसका खंडन करता हूं: किरेन रिजीजू

National: कांग्रेस ने अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया, मैं इसका खंडन करता हूं: किरेन रिजीजू

National News: राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस के विरोध को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ सहयोगियों ने गृह मंत्री अमित शाह के कल राज्यसभा में दिए गए भाषण की एक छोटी सी क्लिप निकालकर उसे तोड़-मरोड़कर वायरल कर दिया है।”

किरेन रिजीजू ने आगे कहा कि गृह मंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट किया था कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर का उनके जीवित रहते तिरस्कार और अपमान किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बार-बार अंबेडकर जी का नाम लेकर उनके अपमान का पाप धोने और वोट पाने का प्रयास करती है।

कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजीजू ने कहा, “आज उन्होंने (कांग्रेस ने) जो ड्रामा किया है, उनकी एक छोटी सी क्लिप निकालकर सदन में हंगामा किया और फिर बाहर बाबा साहब की तस्वीर लेकर घूम रहे हैं। मैं इसका खंडन करना चाहता हूं।” केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद संसद में राजनीतिक गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, “कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में अंबेडकर जी के बारे में हमारी श्रद्धा का भाव स्पष्ट रूप से प्रकट किया था। उन्होंने यह भी कहा कि कैसे कांग्रेस ने अंबेडकर जी का अपमान किया जब वह जीवित थे…

कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इतने सालों तक भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया और इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का अपमान किया और 1952 में एक चुनाव में साजिश के तहत उन्हें हरा दिया..मैं बौद्ध हूं और बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति हूं। इस देश में बाबा साहब ने 1951 में कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 71 साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बौद्ध (यानी मुझे) को देश का कानून मंत्री बनाया…”

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsNational Newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now